IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने 'DAZZLING DUBAI WITH ABUDHABI' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के हृदय में आधुनिकता परंपरा से मिलती है जो अपने आप में मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होता है। दुबई से अपनी यात्रा की शुरुआत करें और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा के दीदार से लेकर प्रसिद्ध दुबई मॉल में खरीदारी का आनंद लें। जगमगाते दुबई मरीना के किनारे एक शानदार ढो क्रूज पर आराम करें। रोमांचक रेगिस्तान सफारी का आनंद उठाएं। अबू धाबी के सांस्कृतिक खजानों की खोज करें, जिसमें शेख जायद ग्रैंड मस्जिद भी शामिल है।
IRCTC Tour Package 2025 (photo: canva)
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 नवम्बर 2025 को सभी यात्रियों को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11:40 बजे रिपोर्ट करना है। कोचीन से प्रस्थान और शारजाह हवाई अड्डे पर 0620 बजे आगमन होगा। हवाई अड्डे पर तरोताज़ा होने के बाद, शारजाह के भारतीय रेस्टोरेंट में नाश्ता करें और आगे की यात्रा के लिए तैयार हो जाएं।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,10,800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 92,900 और 92,250 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 88,500 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड SEO15 है। ज्यादा जानकारी के लिए 08287932082, 08287932098, 08287932095 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
