IRCTC Tour Package: वंदे भारत के साथ अरुणाचल का अनोखा सफर, दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहाय कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 8 दिन का ये मजेदार टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने एक नया और आरामदायक रेल टूर पैकेज शुरू किया है जिसका नाम- Dawn of Arunachal by Rail रखा गया है। यह पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है, जिसमें आपको वंदे भारत एक्सप्रेस (22227/28) में कन्फर्म ट्रेन टिकट के द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। यह टूर खासतौर पर तीर्थयात्रियों और घूमने-फिरने वालों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि उन्हें एक आरामदायक रेल सफर मिल सके।

अरुणाचल का अनोखा सफर

अरुणाचल का अनोखा सफर

टूर की शुरुआत न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) से होगी और यात्री NJP-न्यू जलपाईगुड़ी, NCB-न्यू कोच बिहार और NOQ-न्यू अलीपुर दुवार में भी चढ़ और उतर सकते हैं। पैकेज में आपको कन्फर्म चेयर कार, रिजर्वेशन और आरामदायक होटल में रहने की सुविधा भी मिल रही है।

End of Feed