यात्रा

IRCTC Tirupati Package: तिरुपति को लेकर आईआरसीटीसी का सस्ता एयर टूर पैकेज, जून में पापा-मम्मी संग करें दर्शन

Tirupati IRCTC Package: अगर आप जून के महीने में तिरुपति जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप आईआरसीटीसी के इस खास एयर टूर पैकेज की मदद से यहां आ सकते हैं। 2 रात और 3 दिन के इस पैकेज में आप तिरुपति के साथ कई और भी जगह घूम पाएंगे।

Image

IRCTC Tirupati Package: तिरुपति को लेकर आईआरसीटीसी का सस्ता एयर टूर पैकेज।

IRCTC Tirupati Package: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनियाभर में फेमस है। तिरुपति बालाजी हिंदुओं के लिए अहम स्थान रखता है। तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। मान्यता है कि मंदिर के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां बालाजी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। आईआरसीटीसी भी हर महीने देश के अलग-अलग शहरों से तिरुपति बालाजी मंदिर को लेकर पैकेज निकालता रहता है।

आईआरसीटीसी का तिरुपति पैकेज

अगर आप जून के महीने में तिरुपति बालाजी आना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर यहां पहुंच सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम Tirupati Balaji Darshanam Air Package Ex Vishakhapatnam है, और इस पैकेज का कोड (SCBA40A) है। ये पूरा पैकेज 2 रात और 3 दिन का है। पैकेज जून की 21 तारीख को विशाखापत्तनम से शुरू होगा। इस पैकेज में आपका ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप विशाखापत्तनम से तिरुपति आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

Tirupati Package

Tirupati Package

पैकेज में शामिल है 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर

अब अगर बात इस पैकेज में शामिल बाकी चीजों की करें तो आप इस पैकेज में तिरुपति में 2 रात एसी होटल में रहेंगे। वहीं खाने-पीने में आपको 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर मिलेगा। पूरे पैकेज में आप कनिपक्कम, श्रीकालहस्ती, श्रीनिवास मंगपुरम, तिरुचानुर, तिरुमाला, तिरुपति को कवर करेंगे। इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ गाइड सर्विस भी इस पैकेज में आपको मिलेगी। इसके अलावा इस पैकेज में हर ग्रुप में 10 लोगों की कुल सीटें हैं।

आईआरसीटीसी पैकेज कितने में होगा बुक

अब आखिरी में बताते हैं, इस पैकेज को लेने पर कितना पैसा खर्च होगा। अगर आप इस पैकेज को अकेले के लिए बुक कराते हैं तो आपको 21,290 रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप इस पैकेज को दो लोगों के लिए बुक कराते हैं तो आपको 17,920 रुपए और तीन लोगों के लिए 17,730 रुपए देने होंगे। इसी तरह बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस थोड़ी कम है। अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के लिए पैकेज को लेते हैं, तो आपको 16,105 रुपए बेड के लिए देने होंगे। वहीं बिना बेड लेने पर आपको 15,610 रुपए जमा करने होंगे।

पैकेज को बुक करने के ये हैं 2 तरीके

पैकेज पसंद आने पर आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन तरीके से बुक करा सकते हैं। वहीं अगर आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक कराते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article