यात्रा

IRCTC Thailand Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, 4 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक के साथ पटाया भी घूम सकेंगे। इसके अलावा इस पूरे पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। थाईलैंड से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा।

Image

IRCTC Thailand Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान।

IRCTC Thailand Package: गर्मी के मौसम में लोग जमकर घूमने जाते हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में भारतीय भी जमकर घूमते हैं। देश के बाहर अगर आप घूमने का प्लान करते हैं तो थाईलैंड (Thailand) बेहद सस्ता, संदुर और बेस्ट ऑप्शन है। हर साल लाखों भारतीय थाईलैंड घूमने (Travel Plan For Thailand) जाते हैं। हनीमून के लिए भी थाइलैंड बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। अगर आप भी मई के महीने में थाईलैंड घूमने का प्लान (Tourist Places For Thailand) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने थाईलैंड को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है।

थाईलैंड के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND EX HYDERABAD (SHO12) है। ये स्पेशल एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 मई को हैदाराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से बैंकॉक आना-जाना नोक एयर की फ्लाइट से होगा।

Thailand Package

Thailand Package

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक के साथ पटाया भी घूम सकेंगे। इसके अलावा इस पूरे पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। वहीं मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर मिलेगा। साथ ही थाईलैंड से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। इस स्पेशल पैकेज में कुल सीटों की संख्या 34 है। पैकेज में 80 साल तक के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

वहीं बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 57,415 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 49,040 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 47,145 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,120 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article