यात्रा

IRCTC Tamil Nadu Package: आईआरसीटीसी के इस लो बजट पैकेज में घूमें तमिलनाडु की ये 4 शानदार जगह, 6 दिन के लिए खर्च होंगे इतने कम रुपए

Tamil Nadu Package IRCTC: दक्षिण भारत अपने मंदिरों को लेकर काफी फेमस है। तमिलनाडु में काफी सारे मंदिर हैं, जहां हर दिन लोग दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। आईआरसीटीसी ने भी तमिलनाडु को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक पैकेज में कई सारे मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे।

Image

IRCTC Tamil Nadu Package: आईआरसीटीसी के पैकेज में घूमें तमिलनाडु।

IRCTC Tamil Nadu Package: देश में घूमने के लिए दक्षिण भारत के सभी राज्य अपनी अलग पहचान रखते हैं। दक्षिण के सभी राज्यों में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मिलते हैं। बात अगर तमिलनाडु की करें तो दक्षिण का ये राज्य अपने मंदिरों से लेकर घूमने की जगहों के लिए काफी फेमस है। देश के दूर-दूर के राज्यों से श्रद्धालु/पर्यटक यहां आते हैं। मम्मी-पापा और परिवार के साथ आप तमिलनाडु घूमने का प्लान कर सकते हैं। टूर एंड ट्रैवल कंपनियां के भी तमिलनाडु को लेकर कई अलग-अलग तरह के पैकेज हैं।

TREASURES OF TAMILNADU है IRCTC के पैकेज का नाम

अगर आप अगस्त के महीने में परिवार संग तमिलनाडु के कई सारे मंदिरों का प्लान कर रहे हैं, तब आईआरसीटीसी का ये पैकेज एकदम आपके लिए फिट बैठता है। TREASURES OF TAMILNADU नाम का ये आईआरसीटीसी का पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में आप कुंभकोणम, मदुरै, रामेश्वरम, तंजावुर के कई सारे मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे। पैकेज की शुरुआत 13 अगस्त को हैदराबाद से होगी। इस पैकेज के ग्रुप में कुल सीटों की संख्या 29 है।

Tamil Nadu Package

Tamil Nadu Package

IRCTC टूर एस्कोर्ट सर्विस के साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी है पैकेज में शामिल

इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहने वाला है, जिसमें आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इकोनॉमी टिकट से हैदराबाद से त्रिची लैंड करेंगे। त्रिची एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद आपको सीधे होटल पहुंचेंगे, जहां आप रात में यहीं रुकेंगे। इस पूरे पैकेज में आप 2 रात कुंभकोणम और त्रिची, रामेश्वरम और मदुरै में एक-एक रात गुजारेंगे। खाने में आपको पूरे पांच दिन सुबह का नाश्ता और रात का खाना दिया जाएगा। एसी टेंपो ट्रैवलर से आपको पैकेज में घुमाने के साथ साइट सीन भी करवाया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस से लेकर आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस और पैकेज में शामिल सभी चीजों के टैक्स इस पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है।

पैकेज के लिए आईआरटीसी ने इतनी रखी है प्राइस

पैकेज के बारे में सभी तरह की डिटेल्स बताने के बाद अब आपको बताते हैं कि इस पैकेज को लेने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं। अगर आप इस पैकेज के सिर्फ एक आदमी के लिए बुक करना चाहते हैं तो आपको 39,850 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों की शेयरिंग पर पैकेज का प्राइस 30,500 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 29,250 रुपए है। अब अगर बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस बताएं तो वह 26,800 रुपए से 16,800 रुपए के बीच है।

फटाफट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट पर करें क्लिक

अब अगर पैकेज की सारी डिटेल्स बताने के बाद आप पैकेज को बुक कराना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन कर इस पैकेज को मिनटों के अंदर बुक कर पाएंगे। वहीं अगर आप इस पैकेज को किसी दूसरे तरीक से बुक करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के ऑफिस पहुंचकर इस पैकेज को ऑफलाइन बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article