शिर्डी के साथ करें छत्रपति संभाजीनगर की सैर, एक ट्रिप में दर्शन और घूमने का मजा

IRCTC: दर्शन, इतिहास और खूबसूरत नजारे आपको सबकुछ एकसाथ एक ट्रिप में देखने का मौका मिलेगा। शिर्डी के साथ छत्रपति संभाजीनगर की सैर आपको इस पूरे ट्रैवल पैकेज में मिलेगी।

IRCTC: अगर आप ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जिसमें आस्था, इतिहास और सुकून तीनों एक साथ मिल जाएं, तो शिर्डी और छत्रपति संभाजीनगर की यह यात्रा आपके लिए खास हो सकती है। आईआरसीटसी ने 2 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसमें यात्रियों को कम समय में महाराष्ट्र के दो बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका मिल रहा है। इस यात्रा की एक खास बात यह है कि इसमें वंदे भारत ट्रेन से सफर शामिल है। यानी यात्रा की शुरुआत ही तेज और आरामदायक रेल सफर के साथ होती है। आगे शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन और फिर छत्रपति संभाजीनगर की सैर इस ट्रिप को और खास बना देगी।

IRCTC Shirdi Chhatrapati Sambhajinagar

शिर्डी के साथ करें छत्रपति संभाजीनगर की सैर

पैकेज में क्या है खास

महाराष्ट्र का शिर्डी देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक डेस्टिनेशन में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साईं बाबा मंदिर परिसर के अलावा शिर्डी का माहौल भी इस यात्रा को अलग अनुभव देता है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 15 अगस्त 2026 को पहले दिन मुंबई से ट्रेन के जरिए शिर्डी आपको ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन के बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार दर्शन कर सकते हैं। शाम को मंदिर के आसपास का माहौल देखने और साईं बाबा की नगरी को महसूस करने का अपना अलग अनुभव है।

End of Feed