आस्था और प्रकृति का परफेक्ट संगम, मातारानी के दरबार के साथ पटनीटॉप की सैर

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने नया और आरामदायक रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह 7 रात और 8 दिन का टूर है, जिसमें 3AC में आरामदायक ट्रेन यात्रा कराई जा रही है। यह टूर हावड़ा से शुरू होता है और रास्ते में आसनसोल, जसीडीह, किउल, पटना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे स्टेशनों से यात्री चढ़ सकते हैं। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जम्मू, कटरा, वैष्णो देवी की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'MATARANI DARSHAN WITH PATNITOP' रखा गया है।

IRCTC Rail Tour Package

मातारानी के दरबार के साथ पटनीटॉप की सैर

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12331 Himgiri Express से सफर शुरू होगा। अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा करीब 51 किलोमीटर (लगभग 1.5 घंटे) का सफर तय करके कटरा पहुंचाया जाएगा। होटल में चेक-इन के बाद शाम का समय आपके पास फ्री रहेगा, अपनी मर्जी से घूम सकते हैं या आराम कर सकते हैं। रात का खाना और ठहराव कटरा में ही होगा।

End of Feed