IRCTC: भगवान जगन्नाथ के दर्शन से कोणार्क सूर्य मंदिर तक, ये रेल यात्रा है बेहद खास

IRCTC: अगर आप धार्मिक यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन से कोणार्क सूर्य मंदिर तक की यात्रा आपको करवाई जाएगी।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 5 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'PURI KONARK RAIL TOUR PACKAGE' है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन से कोणार्क सूर्य मंदिर तक की यात्रा आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी। ओडिशा को भगवान जगन्नाथ की धरती कहा जाता है। यहां स्थित पुरी का जगन्नाथ मंदिर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। पुरी से कुछ दूरी पर स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा की शानदार वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

IRCTC Tour package 2026

भगवान जगन्नाथ के दर्शन (फोटो: instagram)

पुरी-कोणार्क रेल टूर का पूरा प्लान

दिन 1 (मंगलवार): 16 जून 2026 को बेंगलुरु से सफर की शुरुआत होगी। KSR बेंगलुरु रेलवे स्टेशन तक आपको पहुंचना होगा। यात्री ट्रेन नंबर 18464 (प्रशांति एक्सप्रेस) से दोपहर 1:40 बजे रवाना होंगे। इसके बाद ट्रेन से सफर की शुरुआत होगी।

End of Feed