यात्रा

IRCTC Ooty Package: 5 दिन में करें ऊटी की खूबसूरत वादियों की सैर, सस्ते टूर पैकेज में मिल रही हैं तमाम सुविधाएं

IRCTC Tour Package 2024: अगर आप कम बजट में Ooty घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी का ये पैकेज आपके लिए ही है। इस पैकेज के तहत आप बिना किसी ताम-झाम के बड़े ही आसानी से हिल स्टेशनों की रानी ऊटी की यात्रा कर सकेंगे।

Image

IRCTC Ooty Package

IRCTC Tour Package 2024: हिल स्टेशनों की रानी यानी ऊटी जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो IRCTC लेकर आया है आपके लिए ऐसा मौका जिसका लाभ उठाकर आप कम पैसों में इस मनमोहक जगह की यात्रा कर सकते हैं। उधगमंडलम के नाम से जाना जाने वाला हिल स्टेशन ऊटी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जहां जाकर आपको प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण का मजा मिलेगा। IRCTC ने पर्यटकों के लिए जो पैकेज लॉन्च किया है उसके तहत कम पैसों में यात्रा के अलावा भी बहुत कुछ चीजें हैं जिनके बारे में आपको जानना ही चाहिए।

पैकेज में रहने-खाने से लेकर होटल तक के खर्चे शामिल: 5 दिन और 4 रात के इस पैकेज को Ooty-Mudumalai Package के नाम से लॉन्च किया गया है। इस पैकेज के तहत पर्यटकों को ट्रेन से घुमाया जाएगा। 19 सिंतबर को ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। इस पैकेज में रहने-खाने से लेकर होटल तक का खर्च भी शामिल है।

टिकट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए: इस पैकेज का न्यूनतम किराया 8800 रुपए है। अगर आप सिंगल इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 21840 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों में प्रति व्यक्ति किराया 11450 वहीं तीन लोगों में ये किराया प्रति व्यक्ति 8800 रुपए होगा। इस पैकेज की बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

इन-इन जगहों को कवर करेगी ट्रेन: चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 21:05 बजे डिपार्चर टाइम है और ट्रेन का नंबर 12671/72 है। इस यात्रा के तहत ऊटी - मुदुमलाई-कुन्नूर तक की डेस्टिनेशन कवर की जाएगी। इस पैकेज का कोड SMR007 है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article