नए साल में प्लान करें राजस्थान ट्रिप, कड़कड़ाती ठंड में होगा गर्माहट का अहसास, 6 दिन में सिर्फ इतना खर्चा

IRCTC Tour Package : नए साल में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको राजस्थान की ओर जाने का प्लान बनाना चाहिए। जी हां सर्दी में गर्माहट फील कराने वाला ये टूर पैकेज खास राजस्थान घूमने के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं राजस्थान टूर के इस खास टूर पैकेज के बारे में...

IRCTC Tour Package : अगर आप अपने नए साल यानी 2026 की शुरुआत कुछ खास तरीके से करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक नया टूर पैकेज लेकर आया है। न्यू ईयर में आपके लिए ट्रिप लगाने का एक शानदार मौका आया है। IRCTC के इस पैकेज का नाम है “पधारो राजस्थान” रखा है। जो 5 रात और 6 दिन की राजस्थान यात्रा का अनुभव देता है। इस पैकेज से यात्रा करने पर आपका रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने तक सब कुछ शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

IRCTC Tour Package

IRCTC Rajasthan Tour Package

पैकेज की डिटेल्स

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने अपने ग्राहकों के लिए बनाए इस टूर पैकेज का नाम PADHARO RAJASTHAN है। जिसका कोड CDBG33 तय किया गया है। इस पैकेज में शामिल यात्रा की शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। जिसके बाद आप गुरुग्राम, रेवाड़ी और अल्वर जंक्शन से ट्रेन बोर्ड कर सकेंगे। इस पैकेज के आगामी सफर की बात करें तो 24 जनवरी 2026 को सफर की शुरुआत दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। आपकी यात्रा Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train से होगी। यह आरामदायक वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन।

End of Feed