IRCTC Nepal Package: नेपाल (Nepal) एक सुंदर देश है, जो भारत का सबसे पड़ोसी है। अगर आप किसी विदेश में घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है, तो नेपाल आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। नेपाल आप घूमने से लेकर हनीमून (Honeymoon) मनाने के लिए पहुंच सकते हैं। यहां आपको बढ़िया और सुंदर जगह देखने को मिलेंगी। अगर आप मई की छुट्टियों में नेपाल घूमने का प्लान (Travel Plan For Nepal) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Nepal Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल की राजधानी समेत कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल टूर पैकेज अगले महीने की 21 तारीख, यानी 21 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा एसी डीलक्स बस से आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। साथ ही अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी साथ में रहेगा। 60 साल से कम उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 54,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 46,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,300 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
