IRCTC: अमृतसर की रौनक से डलहौजी की वादियों तक, मुंबई से ट्रेन द्वारा घूमिए ये शानदार डेस्टिनेशन

IRCTC: धर्मशाला की पहाड़ियां और डलहौजी की वादियां आपका इंतजार कर रही हैं। मुंबई से शुरू होने वाली इस यात्रा में आपको तमाम चीजें मिलेंगी जिनके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

IRCTC: कम बजट में अगर आप शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आईआरसीटसी का ये 9 दिन का टूर पैकेज आपके लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। इस टूर पैकेज का नाम- 'AMRITSAR DHARAMSHALA DALHOUSIE EX MUMBAI' है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी बुधवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 12 अगस्त 2026 को टूर की शुरुआत मुंबई से होगी। यात्री शाम 6:45 बजे BDTS स्टेशन से ट्रेन नंबर 12903 से अमृतसर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पूरी रात ट्रेन में सफर रहेगा। इस दौरान खाने-पीने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी।

Dharamshala Tourism

ट्रेन द्वारा घूमिए ये शानदार डेस्टिनेशन

दूसरे दिन अमृतसर में रात करीब 11:45 बजे पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप करके होटल ले जाया जाएगा। होटल पहुंचकर चेक-इन करें और आराम करें। रात का ठहराव अमृतसर में ही होगा। इस दिन खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी। तीसरे दिन सुबह जल्दी तैयार होकर स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद होटल लौटकर नाश्ता करेंगे और फिर होटल से चेक-आउट करके डलहौजी के लिए रवाना होंगे।

End of Feed