IRCTC: धुंध से ढके मुन्नार की सैर, फिर हाउसबोट में बिताएं खूबसूरत रातें, 4 दिन की है ट्रिप

IRCTC: मुन्नार की वादियां, चाय के बागान और हाउसबोट का रोमांच आपको सबकुछ एक ही ट्रिप में मिलने वाला है। 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसके तहत आपको खूबसूरत जगहों की यात्रा करवाई जाएगी।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 4 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MISTY MUNNAR WITH HOUSEBOAT STAY' है। 17 जून 2026 को आपके कोच्चि एयरपोर्ट या एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आपको मुन्नार के लिए रवाना किया जाएगा। रास्ते में केरल की खूबसूरत हरियाली, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए आप मुन्नार पहुंचेंगे।

IRCTC package

धुंध से ढके मुन्नार की सैर

मुन्नार पहुंचने के बाद आप होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद आपके पास आराम करने और मुन्नार टाउन में घूमने-फिरने व खरीदारी करने का समय होगा। रात को मुन्नार होटल में ठहराव।

End of Feed