IRCTC: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये इंटरनेशनल टूर पैकेज (Japan Tour Package) आपके लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। आईआरसीटीसी ने 10 दिन का जापान टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'JAPAN THE GOLDEN ROUTE WITH HIROSHIMA' है। 25 अक्टूबर दिन रविवार को यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद एयरपोर्ट से होगी। यहां से इंडिगो की फ्लाइट 6E-6712 सुबह 10:15 बजे रवाना होकर 11:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपना सामान लेने के बाद इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद शाम 4:50 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-356 से टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रातभर की इस सीधी फ्लाइट के जरिए मुंबई से टोक्यो का सफर तय होगा।
जापान टूर पैकेज (फोटो: canva)
टोक्यो की पहली झलक
टोक्यो पहुंचने पर एयरपोर्ट पर गाइड आपका स्वागत करेंगे। इसके बाद एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां में स्वागत के तौर पर ब्रंच किया जाएगा। फिर TeamLab Planets घूमने जाएंगे। यह एक अनोखा डिजिटल आर्ट म्यूजियम है, जहां पानी, रोशनी और डिजिटल तकनीक के जरिए अलग तरह का अनुभव मिलता है। इसके बाद Ueno Park की सैर करेंगे। यह टोक्यो के बीचों-बीच मौजूद एक खूबसूरत और ऐतिहासिक पार्क है। घूमने के बाद होटल जाकर चेक-इन करेंगे।
टोक्यो के मशहूर पर्यटन स्थल
अगले दिन सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद दिन की शुरुआत होगी। सबसे पहले Asakusa और Senso-ji Temple जाएंगे। यह टोक्यो के सबसे पुराने और प्रसिद्ध बौद्ध मंदिरों में से एक है। यहां Nakamise Dori की पारंपरिक दुकानों को भी देखा जा सकता है। इसके बाद Tokyo Skytree जाएंगे और करीब 350 मीटर की ऊंचाई से टोक्यो शहर का शानदार नजारा देखेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
दोपहर में स्थानीय भारतीय रेस्तरां में लंच होगा। इसके बाद Akihabara से गुजरेंगे, जो जापान की एनीमे, गेमिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया के लिए बेहद मशहूर है। शाम को Shibuya Crossing का अनुभव लेंगे, जिसे टोक्यो की सबसे पहचान वाली जगहों में गिना जाता है। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार होने वाली है। पूरी जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 4,26,420 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 3,47,800 रुपए है। इस टूर पैकेज का कोड- WAO033 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 7021090837, 7021090498 पर संपर्क कर सकते हैं।
