IRCTC Do Dham Yatra Package: चारधाम यात्रा को लेकर इस साल भी श्रद्धालुओं की बंपर भीड़ देखने को मिल रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु चारधाम यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को पूरा करने में श्रद्धालुओं को एक हफ्ते से अधिक का समय लगता है। हालांकि कई बार श्रद्धालु समय की कमी के चलते दो धाम की ही यात्रा करते हैं। टूर पैकेज कंपनियां भी एक धाम, दो धाम, तीन धाम और चार धाम के अलग-अलग पैकेज लाती रहती है।
पैकेज में घूम सकेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ
आईआरसीटीसी ने भी दो धाम को लेकर एक खास पैकेज निकाला है। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को DO DHAM YATRA EX DELHI नाम दिया है, जिसका कोड (NDH26) है। दो धाम का ये खास पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। दो धाम के इस पैकेज में आप केदारनाथ के साथ बद्रीनाथ घूम सकेंगे। पैकेज इसी महीने की 22 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड रोड का रहेगा। इस पैकेज में हर ग्रुप में लोगों की संख्या 10 होगी।

Do Dham Yatra Package
एसी टेंपो ट्रैवलर से पूरा पैकेज होगा कवर
इस पैकेज में आप 7 से 8 दिन होटल में रहेंगे। इस पूरे पैकेज को आप एसी टेंपो ट्रैवलर से कवर करेंगे। हालांकि हरिद्वार से आगे एसी नहीं चलाया जाएगा। वहीं खाने में आपको ब्रेकफास्ट के साथ डिनर दिया जाएगा। पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स और जीएसीटी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है। इसके अलावा हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल दी जाएगी। साथ ही इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है।
पैकेज को लेकर इतनी रखी है कीमत
अगर आप इस पैकेज को बुक कराने में इच्छुक हैं तो अकेले के लिए इस पैकेज का दाम 63,520 रुपए है। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 38,190 रुपए और तीन लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 35,100 रुपए रखी गई है। अगर बच्चों के लिए पैकेज की कीमत 19,000 रुपए से 13,300 रुपए के बीच रखी गई है।
www.irctctourism.com से पैकेज होगा ऑनलाइन बुक
अगर आपको पैकेज की प्राइस पसंद आ रही है तो आप इस पैकेज को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बुक करा सकते हैं। ऑनलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा। वहीं अगर आपको इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक कराना है तो आप इसके लिए आईआरसीटीसी के दफ्तर जा सकते हैं।
