भगवान जगन्नाथ के दर्शन का सुनहरा मौका, हवाई सफर के साथ IRCTC ने बनाया एक खास टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : उड़ीसा में मौजूद भगवान जगन्नाथ का मंदिर हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां रथ यात्रा देखने देश-दुनिया से हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यदि आप भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये खास पैकेज जल्द बुक कर लेना चाहिए।

IRCTC Tour Package : उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर भक्तों के बीच काफी फेमस है। यहां होने वाली रथयात्रा देखने हजारों लोग उड़ीसा आती है। IRCTC ने ओडिशा के लिए 3 रात और 4 दिन का फ्लाइट पैकेज लॉन्च किया है, जो दिल्ली से ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करता है। यह टूर पैकेज आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों - पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का - का सफर कराएगा। देश-विदेश के धार्मिक टूरिस्ट को आकर्षित करने वाला ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन बेहद खास है। यदि आप पुरी जगन्नाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये खास पैकेज जरूर देखना चाहिए।

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

जानें पैकेज की डिटेल्स

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए बनाए इस टूर पैकेज का नाम DIVINE PURI TOUR PACKAGE रखा गया है। जिसका कोड NDA15 तय किया गया है। इस पैकेज से आप 3 रात और 4 दिन का टूर कर सकेंगे। जिसमें आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों - पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का - का सफर कराएगा। इस पैकेज के अगले सफर की शुरुआत 11 दिसंबर 2025 और 23 जनवरी 2026 को दिल्ली से होगी।

End of Feed