Bharat Gaurav Tourist Train Package: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मन की शांति और आध्यात्मिक संतुलन पाना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। ऐसे में जब हिमालय की पवित्र वादियां और भगवान शिव की आराधना का अवसर एक साथ मिले, तो यह अनुभव और भी खास बन जाता है। आईआरसीटीसी की भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन ऐसी ही एक अनोखी यात्रा लेकर आई है, जो आपको भारत से नेपाल तक श्रद्धा, सुकून और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सफर पर ले जाती है। पशुपतिनाथ दर्शन यात्रा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि हर यात्री को एक गहरे आध्यात्मिक अनुभव से भी जोड़ती है।
पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन टूर पैकेज (pc: pinterest)
क्या है पैकेज का नाम?
आईआरसीटीसी के इस नए पैकेज का नाम PASHUPATINATH (NEPAL) DARSHAN YATRA (WZDBG03) है। ये पैकेज 10 दिन और 9 रातों के लिए है। इंदौर जंक्शन से इसकी शुरुआत होगा। ये यात्रा खासतौर से उन श्रद्धालुओं के लिए तैयार की गई है, जो कम समय में ज्यादा से ज्यादा धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, वह भी सुविधाजनक तरीके से।
इन खास जगहों पर मिलेगा जाने का मौका-
- पशुपतिनाथ मंदिर- भगवान शिव का विश्व प्रसिद्ध मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मन को शांति मिलती है
- चितवन नेशनल पार्क- प्रकृति और वन्यजीवों के बीच सुकून भरे पल
- पोखरा- झीलों और पहाड़ों की अद्भुत खूबसूरती से भरपूर शहर
- मनकामना मंदिर- जहां मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है
- काठमांडू- आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भरा शहर
यात्रा में मिलेगा आराम और सुविधा
भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा पूरी तरह आरामदायक बनाई गई है। इसमें एसी कोच, स्वादिष्ट भोजन, ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था और स्थानीय घूमने के लिए गाइडेड टूर शामिल होते हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की प्लानिंग या मैनेजमेंट की चिंता नहीं करनी पड़ती, बस यात्रा का आनंद लें और भक्ति में डूब जाएं।
पैकेज की कीमत और खासियत
इस आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआती कीमत 61,340 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। इस शुल्क में यात्रा से जुड़ी अधिकांश सुविधाएं शामिल होती हैं, जिससे यह एक किफायती और प्रीमियम अनुभव बन जाता है।
क्यों है यह यात्रा खास?
यह सिर्फ एक टूर नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जहां आप सीमाओं के पार जाकर आस्था, संस्कृति और प्रकृति को करीब से महसूस करते हैं। हिमालय की गोद में बसे इन पवित्र स्थलों का दर्शन जीवन में नई ऊर्जा और शांति का संचार करता है। अगर आप भी इस जून कुछ अलग, शांत और आध्यात्मिक अनुभव चाहते हैं, तो भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की यह यात्रा आपके लिए एक यादगार अवसर हो सकती है।
