IRCTC ASSAM-MEGHALAYA Package: फरवरी का महीना खत्म होने में अब महज 10 दिन बचे हैं। खासतौर से कपल्स इस महीने में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। देश में घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट के राज्य भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है। अगर आप इसी महीने नॉर्थ ईस्ट के दो राज्यों को एक साथ एक टूर पैकेज में घूमना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के दो राज्य एक पैकेज में घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम WONDERS OF ASSAM & MEGHALAYA EX BENGALURU (SBA14) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 फरवरी को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें बेंगलुरू से गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग, शिलांग में रहेंगे। इस पैकेज में आप शिलांग में 3 रात, काजीरंगा में 1 रात और गुवाहाटी में 1 रात रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आप ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आपको टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। पूरे पैकेज के दौरान आपको आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सर्विस मिलेगी। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 44,580 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 38,860 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,340 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 34,300 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 30,230 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 24,080 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
