Indian Forts With Love Stories: भारत का इतिहास केवल युद्धों, राजाओं और साम्राज्यों की कहानियों तक सीमित नहीं है। यहां के कई किले ऐसे भी हैं, जिनकी दीवारों में प्रेम, समर्पण और भावनाओं की अनगिनत दास्तानें छुपी हुई हैं। सदियों पुराने ये किले न केवल अपनी भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि इनके साथ जुड़ी प्रेम कहानियां भी लोगों को खूब पसंद आती हैं। अगर आप इतिहास और रोमांस दोनों में दिलचस्पी रखते हैं, तो देश के ये पांच किले आपके लिए किसी खूबसूरत यात्रा से कम नहीं होंगे। आइए जानते है देश के 5 किले (Historical Places) जहां आपको प्रेम की शानदार दास्तान सुनने को मिल जाएगी।
किलो में छुपी प्रेम की कहानियां
1. आगरा किला
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित आगरा किला मुगल वास्तुकला का कमाल उदाहरण है। हालांकि प्रेम की बात आते ही लोग ताजमहल को याद करते हैं, लेकिन आगरा किला भी शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी से गहराई से जुड़ा हुआ है। शाहजहां के बेटे औरंगजेब ने जीवन के अंतिम वर्षों में शाहजहां को इसी किले में कैद रखा गया था, जहां से वे ताजमहल को निहारते हुए अपनी प्रिय मुमताज को याद करता था। यह किला आज भी उस अमर प्रेम की खामोश गवाही देता है।
2. रूपमती महल और मांडू किला
मध्य प्रदेश का मांडू किला अपनी खूबसूरती और प्रेम कथा के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां की सबसे चर्चित कहानी बाज बहादुर और रानी रूपमती की है। बाज बहादुर संगीत प्रेमी शासक थे और रूपमती अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती थीं। दोनों का प्रेम इतिहास में अमर हो गया। मांडू की पहाड़ियों पर स्थित रूपमती महल से नर्मदा नदी का कमाल नजारा देखने को मिलता है। इस नजारे को देखने की इच्छा रूपमती ने जताई थी। इसी प्रेम के सम्मान में इस महल का निर्माण किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Night Tourism का बढ़ता क्रेज, सूरज ढ़लने के बाद जाग उठती हैं ये खूबसूरत जगहें
3. चित्तौड़गढ़ किला
राजस्थान का चित्तौड़गढ़ किला वीरता और प्रेम दोनों का प्रतीक माना जाता है। रानी पद्मिनी और राजा रतन सिंह की कहानी आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। रानी पद्मिनी की सुंदरता की चर्चा दूर-दूर तक थी। उनके सम्मान और प्रेम की रक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ ने कई संघर्ष देखे। यह किला प्रेम, सम्मान और त्याग की मिसाल के रूप में इतिहास में दर्ज है।
4. मेहरानगढ़ किला
जोधपुर का मेहरानगढ़ किला अपनी भव्यता के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस किले से जुड़ी कई राजसी प्रेम कहानियां लोककथाओं में सुनाई जाती हैं। राजपूत शासकों और उनकी रानियों के जीवन से जुड़े किस्से इस किले की दीवारों में आज भी जीवंत महसूस होते हैं। सूर्यास्त के समय किले से दिखाई देने वाला नीला शहर और राजसी माहौल इसे रोमांटिक यात्राओं के लिए खास बनाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कहां से शुरु करें 12 ज्योतिर्लिंग की दिव्य यात्रा, नोट करें इस अध्यात्मिक यात्रा का कंप्लीट ट्रैवल प्लान
5. ग्वालियर किला
मध्य प्रदेश का ग्वालियर किला भी एक अनोखी प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि राजा मानसिंह तोमर एक बहादुर युवती मृगनयनी के प्रेम में थे। मृगनयनी की शर्त थी कि उनके लिए अलग महल बनाया जाए और वहां तक साफ जल पहुंचे का इंतजाम किया जाए। राजा ने उनकी इच्छा पूरी की और उनके सम्मान में विशेष महल का निर्माण कराया।
