Independence Day Travel: घूमने के साथ महसूस करें देशभक्ति का जोश, इस शहर की अनोखी परंपरा बना देगी ट्रिप यादगार

Independence Day Travel: इस स्वतंत्रता दिवस अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो पूर्णिया की आधी रात वाली तिरंगा परंपरा को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

Independence Day Travel: भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। देशभर में सुबह तिरंगा फहराया जाता है और आजादी का जश्न मनाया जाता है। इस खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको बताएंगे बिहार के एक ऐसे यूनीक शहर के बारे में जहां आजादी का उत्सव एक रात पहले ही शुरू हो जाता है। बिहार के पूर्णिया शहर में 14 अगस्त की आधी रात को तिरंगा फहराने की खास परंपरा है, जो इसे खास बनाती है।

Independence Day Travel

घूमने के साथ महसूस करें देशभक्ति का जोश

आधी रात को तिरंगा फहराने की अनोखी परंपरा

हर साल 14 अगस्त की रात को पूर्णिया शहर में लोग झंडा चौक पर इकट्ठा होते हैं और रात 12 बजे तिरंगा फहराते हैं। यह वही समय माना जाता है जब 1947 में भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से आजादी हासिल की थी। जब देश के लोग आजादी की सुबह का इंतजार कर रहे थे, तब पूर्णिया में कुछ लोगों ने उस ऐतिहासिक पल को रात में ही महसूस किया था। यही वजह है कि यहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक अलग अंदाज में मनाया जाता है।

End of Feed