यात्रा

रास्तों पर मिल सकती है बर्फ! हिमाचल में मनाना है नए साल का जश्न तो जरूर पढ़ें ये ट्रैवल एडवाइजरी

New Year Celebration In Himachal Pradesh : नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग हिमाचल की ओर जाने का प्लान बनाते हैं। यदि आप भी नए साल पर हिमाचल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको ये ट्रैवल एडवाइजरी जरूर पढ़ लेनी चाहिए। क्योंकि इन दिनों हिमाचल में बर्फबारी के कारण कई रास्तों पर रुकावट हो सकती है।

Image

snowfall in himachal pradesh

New Year Celebration In Himachal Pradesh : नए साल का नाम आते ही सबसे पहले बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और पहाड़ो पर जश्न की तस्वीर उभरती है। यही वजह है कि हर साल हजारों पर्यटक नए साल पर हिमाचल प्रदेश का रुख करते हैं। शिमला, मनाली, कुफरी, डलहौजी और कसौली जैसे हिल स्टेशनों पर न्यू ईयर के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस जश्न के साथ मौसम से जुड़ी चुनौतियां भी आती हैं। ऐसे में हिमाचल जाने से पहले ट्रैवल एडवाइजरी पढ़ना बेहद जरूरी हो जाता है।

बर्फबारी का अनुमान

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, 29-31 दिसंबर के बीच भारी बर्फबारी का अनुमान है। प्रशासन का कहना है कि इससे आपको अचानक सड़कें बंद होने जैसी असुविधाओं से परेशान होना पड़ सकता है। वहीं सड़कों पर काली बर्फ जमा होने से सड़कें भारी फिसलन भरी हो गईं हैं। जिससे दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ गई है।

इस रास्ते पर खास वाहनों को एंट्री

दारचा-शिंकुला मार्ग पर सामान्य यातायात को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस रास्ते पर अब केवल स्नो चेन और फोर व्हील ड्राइव वाहनों को ही जाने की अनुमति है। इसके साथ ही एक निर्धारित समय के अंदर ही आवागमन की अनुमति है। इसके अलावा कई ऊंचे दर्रों की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं।

ड्राइविंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नए साल पर अपनी गाड़ी से हिमाचल जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं।

  • स्नो चेन साथ रखें
  • टायर और ब्रेक की अच्छी तरह जांच करें
  • पेट्रोल टैंक फुल रखें
  • रात में पहाड़ों में ड्राइविंग से बचें

स्थानीय प्रशासन भी सलाह देता है कि बर्फबारी के दौरान अनुभवी ड्राइवर ही पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article