Hill Station Tourism: कपल्स के बीच पहाड़ों वाली ट्रिप्स काफी पॉपुलर हो गई है। कभी मनाली, कभी शिमला, कभी उत्तराखंड की वादियां कपल्स को लुभा रही हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर कपल्स पहाड़ों पर घूमने जाना (mountain tourism) इतना पसंद क्यों कर रहे हैं। क्या सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए या इसके पीछे कोई और वजह भी है? इस आर्टिकल के माध्यम से डिटेल में इसे समझते हैं।
पहाड़ों की तरफ क्यों भागते हैं कपल्स (फोटो: AI)
1- क्वालिटी टाइम
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कपल्स को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बहुत कम मिल पाता है। पहाड़ों में मोबाइल नेटवर्क कई जगहों पर ना के बराबर आता है जिससे लोग डिस्ट्रैक्शन से दूर रहकर साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाते हैं।
2- एडवेंचर का मजा साथ में लेना
रिश्ते में एक नया एक्साइटमेंट जोड़ने के लिए भी कपल्स पहाड़ों का रुख करते हैं। सिर्फ आराम करना उनका मोटिव नहीं रहता बल्कि वो साथ में ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
3- प्राइवेसी का एहसास
कपल्स भीड़भाड़ से दूर ऐसे हिल स्टेशन की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं जहां उन्हें प्राइवेसी का एहसास हो सके। पहाड़ों पर कपल्स को प्राइवेट और पर्सनल स्पेस मिलता है। कपल्स बिना किसी दखल के खुलकर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।
4- सुकून भरा माहौल
पहाड़ों का माहौल सुकून भरा होता है। ट्रैफिक, काम का प्रेशर और भागदौड़ से दूर कपल्स शांत भरे माहौल के लिए भी पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। पहाड़ों में जाकर प्रकृति की गोद में उन्हें एक अलग ही सुकून मिलता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - तिरुपति से कोल्हापुर तक दिव्य मंदिरों का सफर, जानिए IRCTC टूर प्लान
5- बजट में हो जाती है यात्रा
बीच डेस्टिनेशन की तुलना में पहाड़ों की यात्रा कम बजट में हो जाती है। ऐसे में बजट को ध्यान में रखकर भी कपल्स पहाड़ों पर जाना पसंद कर रहे हैं। पहाड़ों पर आसानी से और कम बजट में होमस्टे मिल जाते हैं। इसके अलावा वहां खाने-पीने का खर्चा भी ज्यादा नहीं होता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Kailash Mansarovar Yatra: शिव भक्तों का सफर शुरू
कुल मिलाकर कपल्स के लिए पहाड़ सिर्फ घूमने की जगह नहीं हैं बल्कि एक इमोशनल और रोमांटिक एक्सपीरियंस है। यहां उन्हें कम बजट में सुकून, प्यार, एडवेंचर और यादें सब एक साथ मिल जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पहाड़ आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में नंबर 1 पर शामिल हो सकता है।
