भगवान के तीन पावन धामों के दर्शन का मौका, जानें हरि हर दर्शनम यात्रा

IRCTC: दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा का आपके पास शानदार मौका है। हरि हर दर्शनम यात्रा से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज यहां डिटेल में बताई गई है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC: अगर आप कम समय में दक्षिण भारत के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईआरसीटीसी ने- 'हरि हर दर्शनम' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती 4 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस यात्रा में कनिपक्कम, श्रीनिवास मंगापुरम, श्रीकालहस्ती और तिरुचानूर स्थित पद्मावती मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ दक्षिण भारत की संस्कृति को करीब से समझने का मौका भी देती है। खास बात यह है कि यात्रा की शुरुआत ट्रेन से होती है और तिरुपति पहुंचने के बाद प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाते हैं।

Hari Hara Darshanam

हरि हर दर्शनम यात्रा

पहला दिन

यात्रा के पहले दिन शाम को ट्रेन से सफर शुरू होगा। ट्रेन नंबर- 12734 एक्सप्रेस लिंगमपल्ली से शाम 5:30 बजे, सिकंदराबाद से शाम 6:10 बजे और नलगोंडा से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद रातभर ट्रेन में सफर करना होगा। यानी पहले दिन का ज्यादातर समय यात्रा में ही बीतेगा। रात ट्रेन में बिताने के बाद अगले दिन सुबह तिरुपति पहुंचेंगे।

End of Feed