Happy womens day 2026: दिल खोलकर दुनिया की सैर कर रही हैं महिलाएं, सोलो ट्रिप का बढ़ता क्रेज

Happy womens day 2026: आज के समय में भारतीय महिलाएं सिर्फ घर और काम तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि दुनिया देखने के लिए भी आगे बढ़ रही हैं। खासकर सोलो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं अब अकेले यात्रा करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। हिल स्टेशन या फिर बीच डेस्टिनेशन महिलाएं कहां जाना ज्यादा पसंद कर रही हैं ये यहां डिटेल में बताया गया है।

Happy womens day 2026: घूमने का शौक अब सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं रह गया है। भारतीय महिलाएं भी अब पूरी आजादी के साथ घूमने का मजा ले रही हैं। लेकिन, ध्यान देने वाली बात ये है कि अब महिलाएं सिर्फ परिवार या दोस्तों के साथ ही नहीं, बल्कि सोलो ट्रैवल करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ट्रैवल प्लेटफॉर्म Scapia की रिपोर्ट में सामने आया है कि अब भारतीय महिलाएं पहले से कहीं ज्यादा सोलो ट्रिप प्लान कर रही हैं।

Indian Women Embrace Solo Travel

दिल खोलकर दुनिया की सैर कर रही हैं महिलाएं

रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल में अकेले यात्रा करने वाली भारतीय महिलाओं की संख्या में करीब 9 गुना बढ़ोतरी हुई है। यानी अब महिलाएं ट्रैवल को सिर्फ छुट्टियां बिताने का जरिया नहीं, बल्कि अपनी आजादी और नए अनुभवों से जोड़कर देख रही हैं। चाहे फ्लाइट बुक करनी हो, ट्रेन या बस का टिकट लेना हो या फिर होटल चुनना हो। आज की महिलाएं अपनी ट्रिप खुद प्लान कर रही हैं। वे हर चीज खुद तय कर रही हैं और यही बदलाव इस ट्रेंड को और मजबूत बना रहा है।

End of Feed