यात्रा

मुन्नार से अल्लेप्पी तक, जन्नत से कम नहीं केरल की ये जगहें, गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आज ही फैमिली संग करें प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 7, 2024, 10:28 AM IST

केरल राज्य अपने धार्मिक और संस्कृतिक महत्व के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में आज हम आपको केरल के कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है।

Image

Famous Tourist Places in Kerala

Famous Tourist Places in Kerala: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो रखी है और भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। गर्मी की छुट्टियों में ज्यादा लोग ट्रिप प्लैन करते हैं। कुछ अपने बच्चों को नानी के घर ले जाते हैं तो कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाना पसंद करते हैं जहां ठंडक हो और गर्मी से राहत मिल सके। लेकिन गर्मी की मार से राहत पाने के लिए मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशन पर टूरिस्टों की भयंकर भीड़ आ चुकी है। ऐसे में यहां जानें का मजा बेकार हो सकता। लेकिन दक्षिण भारत के केरल राज्य में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं। केरल को देवताओं की भूमि भी कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आज हम आपको केरल की कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको जन्नत का ऐहसास ले सकते हैं।

मुन्नार

मुन्नार केरल के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। ये जगह अपने चाय बागानों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के हरे भरे चाय के बागान आपका मन मोह लेंगे। यहां के इको प्वाइंट पर एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं।

वर्कला

वर्कला केरल के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां आप बीच किनारे फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं। यहां के पहाड़ और दूर तक फैली समुद्र की खूबसूरती अपने आप में अद्भूत है।

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी को केरल का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह जगह सबसे ज्यादा हाउसबोट क्रूज के लिए फेमस है। यह शहर कैनल बैक वाटर के लिए भी मशहूर है। अल्लेपी को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ जमकर एन्जॉय कर सकते हैं।

वायनाड

वायनाड भी केरल के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां के घने जंगल, पहाड़ी श्रृंग, झीलें, नदियां और धुंधले मेघ पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां की खूबसूरती अपने आप में ही देखते बनती है। यहां केरल के प्राचीन मंदिर, मठ और गिरजाघर है। ये जगह भी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। ऐसे में यहां जरूर जाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article