स्पीति की पहाड़ियों में बसा 1 हजार साल पुराना चमत्कार, ट्रैवलर्स और फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग

Spiti Monastery Tour: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। रोमांच की तलाश में इस बार आप स्पीति घाटी में बसे 1000 साल पुराने अनोखे मठ की यात्रा कर सकते हैं। एकांत में दो पल शांति से बिताने के लिए ये ट्रैवल डेस्टिनेशन परफेक्ट है।

Key Monastery Spiti: हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट हैं। रोमांच की चाह में इस बार आप स्पीति घाटी का रुख कर सकते हैं। स्पीति घाटी अपने खूबसूरत बौद्ध मठों के लिए फेमस है जहां दूर-दूर से पर्यटक सुकून और शांति की तलाश में आते हैं। ऐसे में शहर की भागम-भाग से दूर शांति के दो पल बिताने के लिए इस बार आपको स्पीति के सबसे बड़े और पुराने मठ का दौरा करना चाहिए।

Spiti Valley attractions (photo: canva)

Spiti Valley attractions (photo: canva)

हम बात कर रहे हैं 11वीं सदी में बने 'की मठ' की जहां आपको कला, संस्कृति और इतिहास के जीवंत प्रमाण मिल जाएंगे। तिब्बती बौद्ध मठ Kee 4,166 मीटर की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। ये मठ किले जैसी दिखने वाली अपनी विशिष्ट वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए फेमस है।

End of Feed