रॉयल्टी से नेचर तक, मैसूर और कूर्ग का शानदार टूर पैकेज
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Feb 10, 2026, 11:00 AM IST
IRCTC Tour package: मैसूर-कूर्ग घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज मैसूर-कूर्ग की मनमोहक जगहों और वहां के खूबसूरत आकर्षणों को करीब से देखने का एक किफायती और शानदार मौका दे रहा है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
मैसूर और कूर्ग का शानदार टूर पैकेज
IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मैसूर-कूर्ग घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'MYSORE-COORG HOLIDAY PACKAGE' रखा गया है।
मैसूर, जिसे महलों का शहर कहा जाता है, दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां का शानदार मैसूर पैलेस, खूबसूरत इमारतें, हरे-भरे गार्डन और पेड़ों से सजी सड़कें हर किसी को आकर्षित करती हैं। मैसूर अपनी रेशमी साड़ियां और चंदन के लिए भी काफी मशहूर है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। खासकर वृंदावन गार्डन का म्यूजिकल फाउंटेन तो ऐसा है जिसे देखने के बाद लोग देर तक याद रखते हैं।
वहीं कूर्ग को लोग प्यार से भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में बसा ये छोटा सा हिल स्टेशन अपनी अलग संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के लोग कोडवा या कूर्गी कहलाते हैं। धुंध से ढकी पहाड़ियां, हरे-भरे घाटी इलाके, घने जंगल और खूबसूरत झरने आंखों को सुकून देते हैं। चारों तरफ फैले कॉफी बागान, संतरे के पेड़, इलायची और काली मिर्च के पौधे इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यही से कावेरी नदी की शुरुआत होती है, जो दक्षिण भारत की सबसे अहम नदियों में से एक है।
3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 15 फरवरी 2026 को मैसूर स्टेशन/बस स्टैंड से पिकअप। चामुंडी हिल्स, चिड़ियाघर, मैसूर पैलेस, सेंट फिलोमेना चर्च, श्रीरंगपट्टनम और टीपू पैलेस का भ्रमण उसी दिन आपको करवाया जाएगा। इसके अलावा शाम को वृंदावन गार्डन की यात्रा करनी है।
ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 21,760 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 11,280 और 8,300 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 4,190 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड SBH03 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8595931292, 8595931294, 8595931293 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
