दिल्ली में वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं, तो पार्टनर संग जरूर जाएं ये 5 रोमेंटिक जगहें, दिन बन जाएगा और भी खास
- Edited by: Vineet
- Updated Jan 29, 2026, 06:15 AM IST
Romantic places Delhi: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इस वैलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर के साथ किसी खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास बेहतरीन ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है। सही जगह का चुनाव न सिर्फ आपके दिन को यादगार बना सकता है, बल्कि आपके पार्टनर को भी स्पेशल फील कराएगा।
वैलेंटाइन डे मनाने के लिए दिल्ली की बेस्ट स्पॉट्स
Romantic places Delhi: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन इस खास दिन से पहले पूरा वैलेंटाइन वीक आता है, जिसमें हर दिन प्यार जताने का मौका देता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली की ये रोमांटिक जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकून और रोमांस के पल बिता सकते हैं।
फाइव सेंसेज गार्डन, साकेत
फाइव सेंसेज गार्डन कपल्स के बीच काफी फेमस है। साकेत में स्थित यह गार्डन करीब 20 एकड़ में फैला हुआ है। रंग-बिरंगे फूल, हरियाली और शांत माहौल इसे रोमांटिक डेट के लिए परफेक्ट बनाते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं और खुली हवा में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह जरूर जाएं।
टाइमिंग: 9:00 AM – 6:00 PM
जापानी पार्क (स्वर्ण जयंती पार्क), रोहिणी
वैलेंटाइन वीक के दौरान नेचर के बीच समय बिताने के लिए रोहिणी का जापानी पार्क एक शानदार ऑप्शन है। इसे स्वर्ण जयंती पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां का शांत और रोमांटिक माहौल दिल को सुकून देता है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां बोटिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। बसंत ऋतु में यह पार्क और भी खूबसूरत लगने लगता है। मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर होने के कारण यहां पहुंचना भी बेहद आसान है।
टाइमिंग: 4:30 AM – 8:30 PM
डियर पार्क, हौज खास विलेज
डियर पार्क को दिल्ली की सबसे रोमांटिक जगहों में गिना जाता है। हौज खास विलेज में स्थित इस पार्क के अंदर एक खूबसूरत झील है, जिसके चारों ओर हरियाली और फूलों की सजावट है। यहां का माहौल बेहद शांत और रिलैक्सिंग है। आप यहां हिरण और खरगोश जैसे जानवर भी देख सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ नेचर के करीब रहकर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।
टाइमिंग: 5:30 AM – 7:00 PM
रोशनी से सजे रूफटॉप कैफे
अगर आप वैलेंटाइन डे पर कुछ अलग और खास करना चाहते हैं, तो दिल्ली के रूफटॉप कैफे एक बेहतरीन विकल्प हैं। यहां से शहर की चमचमाती रोशनियों और खूबसूरत नज़ारों का आनंद लिया जा सकता है। शाम के वक्त जब लाइट्स जल उठती हैं, तो माहौल और भी रोमांटिक हो जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां डिनर कर सकते हैं, लाइव म्यूज़िक एंजॉय कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
दिल्ली के कुछ फेमस रूफटॉप कैफे:
रोमियो एंड जूलियट (Romeo & Juliet)
पता: 5वीं मंज़िल, तारा हाउस, विंग A, मजनू-का-टिला
टाइमिंग: 12:00 PM – 11:30 PM
कोबा (Coba)
पता: वसंत स्क्वायर मॉल, पॉकेट-5, सेक्टर-B, वसंत कुंज
टाइमिंग: 12:00 PM – 1:00 AM
कैफे 27 (Cafe 27)
पता: H-S-26, कैलाश कॉलोनी मार्केट
टाइमिंग: 11:00 AM – 1:00 AM
एयर – AIR (An Ivory Region)
पता: 1/83, तीसरी मंज़िल, क्लब रोड, पंजाबी बाग वेस्ट
टाइमिंग: 12:00 PM – 12:00 AM
बोआ विलेज (BOA Village)
पता: 13, अलीपुर रोड, सिविल लाइंस
टाइमिंग: 11:30 AM – 8:30 PM
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन खान मार्केट के पास स्थित है और यह दिल्ली के सबसे हरे-भरे इलाकों में से एक माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पिकनिक या रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। करीब 90 एकड़ में फैला यह गार्डन कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। यहां मौजूद लोधी गार्डन रेस्टोरेंट में आप अपनी पसंद का खाना भी एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर शांति और एकांत चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
टाइमिंग: 6:00 AM – 8:00 PM
यह लेख मूल रूप से गौंरागी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है!