यात्रा

फादर्स डे पर पापा संग घूमने की ये जगह हैं स्पेशल, नजारे देखकर डैड संग बार-बार यहां आने का करेगा मन

इस साल फादर्स डे 16 जून, यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा। फादर्स डे के इस खास मौके पर आप अपने पापा संग कहीं घूमने का प्लान कर उन्हें बेहद खास फील करा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ फादर्स डे पर डैड संग घूमने की कुछ फेमस और बढ़िया जगहों के बारे में आपको बता रहे हैं।

Image

फादर्स डे पर पापा संग घूमने की ये जगह हैं स्पेशल।

Fathers Day 2024: दुनियाभर में पिता के महत्व और उनके त्याग के लिए हर साल जून के तीसरे संडे को 'फादर्स डे' मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे पर हर बेटे/बेटी की कोशिश रहती है कि वह अपने पापा/डेड को स्पेशल फील कराएं। इस खास दिन आप अपने पापा के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। संडे का दिन होने के चलते ज्यादातर लोगों की इस दिन छुट्टी भी होती हैं। अगर आप भी इस खास दिन अपने पापा संग कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप जा सकते हैं।

पापा संग घूमने की खास जगह (Best Places with Fathers)

ऋषिकेश (Rishikesh)

फादर्स डे के मौके पर आप अपने पापा संग ऋषिकेश का प्लान कर सकते हैं। योगनगरी के नाम से फेमस ऋषिकेश आपको काफी पसंद आएगी। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती, तीनों नदियों का संगम है जहां हर शाम महाआरती होती है। जून के महीने में यहां का मौसम भी काफी बढ़िया रहता है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शंस मिलेंगे। ऋषिकेश के पास में ही हरिद्वार भी है, जहां आप पापा संग जा सकते हैं।

Rishikesh

Rishikesh

नैनीताल (Nainital)

अगर पापा को हिल स्टेशन पर घूमना पसंद है तो आप उन्हें लेकर नैनीताल जा सकते हैं। जून के महीने में आपको यहां गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी। नैनीताल पहुंचकर आप पापा संग बोटिंग का मजा ले सकते हैं। नैनी झील पर बोटिंग के अलावा आप नैना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी, स्नो व्यू प्वाइंट, टिफिन टॉप, जू समेत कई सारी जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Nainital

Nainital

शिमला (Shimla)

फादर्स डे पर आप अपने पापा संग शिमला का प्लान कर सकते हैं। शिमला हिमाचल की राजधानी होने के साथ एक सुंदर हिल स्टेशन भी है। दूर-दूर से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। वीकेंड होने के चलते फादर्स डे पर आपको काफी भीड़ देखने को मिलेगी। द रिज, जाखू हिल स्टेशन, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च कुफरी यहां घूमने की खास जगहों में से एक है।

Shimla

Shimla

जयपुर (Jaipur)

राजस्थान की राजधानी जयपुर भी फादर्ड डे पर पापा संग घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां आप पापा के साथ कई सारे महल और किले देख सकते हैं। पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर में आप आमेर किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जयपुर चिड़ियाघर, जंतर मंतर, जल महल देख सकते हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article