यात्रा

एशिया की बेस्ट ट्रिप, बैंकॉक-पटाया से मलेशिया और सिंगापुर तक यादगार सफर

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने नए साल के मौके पर आपके लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक-पटाया से मलेशिया और सिंगापुर तक यादगार सफर करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

एशिया की बेस्ट ट्रिप

IRCTC Tour Package: नए साल के मौके पर शानदार ट्रिप का अगर प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'BEST OF ASIA-THREE IN ONE' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक-पटाया से मलेशिया और सिंगापुर तक यादगार सफर करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को नए साल के मौके पर मस्ती की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

11 दिन और 10 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 9 फरवरी 2026 को इंदौर हवाई अड्डे से निर्धारित फ्लाइट 6E378 से हैदराबाद होते हुए बैंकॉक के लिए प्रस्थान (निर्धारित प्रस्थान समय 07:25 बजे) (हैदराबाद हवाई अड्डे पर विमान बदलना होगा)। बैंकॉक के लिए कनेक्टिंग उड़ान 6E1067 (निर्धारित प्रस्थान समय 11:05 बजे) में सवार हों। बैंकॉक हवाई अड्डे पर लगभग 16:10 बजे आगमन। आगमन के बाद हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें। पटाया के लिए प्रस्थान (3 घंटे)। पटाया पहुंचने पर होटल में चेक-इन करें। आगे का कार्यक्रम भी बेहद शानदार रहने वाला है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 1,93,500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1,59,500 वहीं 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1,44,800 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WBO010C है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931725, 8287931726, 9321901861, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article