Bali Tour Plan: नुसा पेनिडा से लेकर हेवेन गेट तक, 6 दिन में ऐसे करें बाली की सैर

Bali Tour Plan: अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं और आपके पास समय कम है तो ये बाली टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। 6 दिन में बाली कैसे घूमें यहां पूरा प्लान बताया गया है।

Bali Tour Plan: कम बजट में और ज्यादा से ज्यादा जगहों की सैर आप कर सकें इसके लिए आईआरसीटसी ने बाली का स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 सिंतबर 2026 को मुंबई से बाली के न्गुराह राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और अपना सामान लें। बाहर निकलते ही आपका स्वागत स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा। इसके बाद बस से भारतीय रेस्टोरेंट ले जाया जाएगा, जहां स्वादिष्ट लंच मिलेगा। लंच के बाद होटल में चेक-इन कर आराम करें। शाम को भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर का आनंद लेने के बाद वापस होटल लौटेंगे और रात वहीं बिताएंगे।

Bali Tour Plan

बाली की सैर

दूसरे दिन का प्लान

दूसरे दिन सुबह जल्दी उठकर होटल से पैक्ड ब्रेकफास्ट लेकर सनूर बीच पहुंचेंगे। यहां से फास्ट बोट के जरिए बेहद खूबसूरत नुसा पेनिडा द्वीप के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले एंजेल बिलाबोंग जाएंगे, जो प्राकृतिक इन्फिनिटी पूल जैसा शानदार नजारा पेश करता है। इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्थित ब्रोकन बीच देखेंगे, जहां समुद्र के बीच प्राकृतिक चट्टानों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। दोपहर में स्थानीय रेस्टोरेंट में इंडोनेशियन लंच करने के बाद केलिंगकिंग बीच जाएंगे। डायनासोर की आकृति जैसी दिखने वाली यह चट्टान बाली की सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाने वाली जगहों में से एक है। इसके बाद क्रिस्टल बे पहुंचेंगे, जहां साफ नीला पानी और समुद्री जीवन देखने का मौका मिलेगा। अगर चाहें तो यहां स्नॉर्कलिंग का भी मजा ले सकते हैं, इसलिए स्विमिंग ड्रेस साथ रखना बेहतर रहेगा। शाम को फास्ट बोट से वापस बाली लौटेंगे। भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद होटल में रात बिताएंगे।

End of Feed