यात्रा

IRCTC Tour Package: मात्र 17,200 रुपए में करें काशी-अयोध्या की यात्रा, इस सस्ते पैकेज में शामिल है सबकुछ

IRCTC Tour Package 2024: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है अगर आप अकेले या परिवार के साथ काशी या रामलला के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए सस्ता पैकेज। इस सस्ते पैकेज का लाभ उठाकर आप कई धार्मिक स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज में होटल से लेकर खाने-पीने का खर्चा शामिल किया गया है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024: भारतीय रेल की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर सामने आई है। इस पैकेज के तहत कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ यात्री रामलला दर्शन, पुरी, भव्य काशी यात्रा के साथ ही गया की यात्रा कर सकेंगे। आईआरसीसीटी के इस खास पैकेज में श्रद्धालु 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के माध्यम से यात्रा करेंगे। इस पैकेज का नाम रामलला दर्शन के साथ पुरी, गंगासागर, भव्य काशी यात्रा (WZBG26) है।

खाने-पीने की है पूरी व्यवस्था: इस टूर पैकेज में होटल में रहने के साथ ही खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। 20 सिंतबर को ट्रेन इंदौर से इस भव्य यात्रा के लिए निकलेगी। इस यात्रा में कुल 9 रात और 10 दिन लगेंगे। इस पैकेज का कोड WZBG26 है।

इन गंत्वयों को किया जाएगा कवर: इंदौर से ट्रेन चलना शुरू करेगी जिसके बाद देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर जाएगी। इस यात्रा के तहत पुरी/गंगासागर/गया/वाराणसी/अयोध्या को कवर किया जाएगा। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% छूट प्रदान कर रही है जिसके तहत ही ये रियायत दी गई है।

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

इतना देना होगा किराया: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम किराया 17,200 रुपए है जिसमें स्लीपर का आपको रेल टिकट मिलेगा। वहीं 3AC के लिए प्रति व्यक्ति किराया बढ़कर 27,750 रुपए वहीं 2AC के लिए किराया 36,500 रुपए है। इस पैकेज को आप आईरसीटीसी की वेबसाइट पर सीधे जाकर बुक कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 0731-2522200, 9321901866, 9321901865, 8287931723 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article