अरुणाचल घूमने का बना नया बहाना, ग्लॉ झील को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Arunachal Pradesh Tourism: ग्लॉ झील का रामसर साइट बनना अरुणाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। यह सिर्फ एक झील को मिली पहचान नहीं है, बल्कि प्रकृति और जैव विविधता को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Arunachal Pradesh Tourism: अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। ऊंची पहाड़ियों से लेकर घने जंगल और झरने तक यहां पर्यटकों के लिए सबकुछ है। अगर आप अरुणाचल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि अब इस खूबसूरत राज्य की एक और प्राकृतिक धरोहर ने देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हम बात कर रहे हैं अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील (Glaw Lake) की जिसे राज्य की पहली रामसर साइट (Ramsar Site) का दर्जा मिला है। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से तो यह उपलब्धि बड़ी है ही साथ ही ये उपलब्धि आने वाले समय में इस जगह को एक शानदार इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में भी पहचान दिला सकती है।

Glaw Lake New Ramsar Site India

ग्लॉ झील को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ग्लॉ झील को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान का दर्जा

ग्लॉ झील को रामसर साइट घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि अब यह झील दुनिया के उन खास wetlands यानी आर्द्रभूमि क्षेत्रों में शामिल हो गई है, जिनका संरक्षण बेहद जरूरी माना जाता है। यह भारत की 101वीं रामसर साइट है और अरुणाचल प्रदेश की पहली रामसर साइट बनने का गौरव इसे मिला है। रामसर साइट का दर्जा किसी भी प्राकृतिक जल क्षेत्र के लिए बहुत खास माना जाता है। इससे उस जगह के संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही ऐसी जगहों पर रिसर्च और संरक्षण से जुड़े कामों को भी नई दिशा मिलती है।

End of Feed