5 Most Beautiful Places of Kashmir (कश्मीर की पांच सबसे खूबसूरत जगहें): कश्मीर, जिसे "धरती का स्वर्ग" कहा जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और मनमोहक परिदृश्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कश्मीर में जंगल, झरने, पहाड़ों से लेकर प्रकृति का ऐसा अनूठा रूप बसता है, जैसे किसी ने कहीं कभी नहीं देखा हो।पहलगाम पर्यटकों के बीच हमेशा से एक लोकप्रिय गंतव्य रहा है, हालांकि पहलगाम के अलावा कश्मीर में ऐसे कई और स्थान हैं जो अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। यहां देखें कश्मीर के पांच सबसे खूबसूरत और मनोरम पर्यटन स्थल कौन से हैं -
5 Most Beautiful Places of Kashmir
1. गुलमर्ग
गुलमर्ग, जिसका अर्थ है "फूलों का मैदान", समुद्र तल से 2,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान अपने हरे-भरे मैदानों, घने जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां स्कीइंग का आनंद लिया जा सकता है, जबकि गर्मियों में यह ट्रेकिंग और गोल्फ खेलने के लिए सबसे शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। गुलमर्ग की गोंडोला राइड से गुलमर्ग के मनोरम दृश्यों का आनंद लेना अविस्मरणीय अनुभव होता है।
2. सोनमर्ग
सोनमर्ग, जिसे "सोने का मैदान" कहा जाता है, हिमालय की गोद में बसा एक बहुत ही अद्भुत पर्यटन स्थल है। यहां झरने, नदियाँ और बर्फ से लदी चोटियाँ पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। सिंध नदी के किनारे बसे इस स्थान पर थजीवास ग्लेशियर की ट्रेकिंग और मछली पकड़ने का खूब आनंद लिया जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
3. डल झील
श्रीनगर की डल झील कश्मीर की पहचान है। यह झील अपने शांत जल, हाउसबोट और शिकारा की सवारी के लिए मशहूर है। झील के किनारे बने मुगल गार्डन और चारों ओर फैले पहाड़ इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सनसेट तो सनराइज के समय पर इस झील का नज़ारा देखने लायक होता है।
4. युस्मार्ग
युस्मार्ग, जिसका अर्थ है "यीशु का मैदान", एक शांत और अल्पज्ञात पर्यटन स्थल है। यहां हरे-भरे मैदान, घुमावदार नदियाँ और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को प्रकृति के करीब ले जाते हैं। यह स्थान पिकनिक, ट्रेकिंग और घुड़सवारी के लिए उत्तम है। युस्मार्ग की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य मन को ताजगी से भर देते हैं।
5. आरू वैली
ये वैली भी कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल है। ये कोल्होई ग्लेशियर के दृश्यों वाली एक शांत गाँव है। जहां पर पर्यटक कैंपिंग तो ट्रेकिंग का लुत्फ उठाते हैं।
इसी के साथ साथ कश्मीर का पहलगाम, ट्यूलिप गार्डन, बेताब वैली की गिनती भी सबसे खूबसूरत जगहों में की जाती है।
