3 Days Uttarakhand Package: क्रिसमस और नए साल पर लॉन्ग वीकेंड बनेगा यादगार, घूमें उत्तराखंड की 4 सुंदर जगह

3 Days Uttarakhand Package: लॉन्ग वीकेंड में आप घूमने के लिए देवभूमि उत्तराखंड जा सकते हैं। यहां आप नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश और अल्मोड़ा जा सकते हैं। यहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

3 Days Uttarakhand Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों को वीकेंड (Weekend) का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अगर वीकेंड 2 के बजाए 3 या 4 दिन का हो जाएं, फिर तो घूमने के शौकीन लोग लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) पर निकल पड़ते हैं। इस साल क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) के समय वीकेंड 2 के बजाय 3 दिन का पड़ रहा है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड में कहीं घूमने (Travel Plan For Weekend) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि लॉन्ग वीकेंड (3 दिन) में देवभूमि उत्तराखंड में कहां-कहां घूमने (Long Weekend Travel Places in Uttarakhand) के लिए जा सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

देवभूमि उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन हमेशा से वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन रहा है। मौसम कोई सा हो, या महीना कोई सा हो... आप आसानी से यहां कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। यहां आसपास आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। पहले दिन यहां आप नैनीताल को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जिसमें आप बोटिंग करने के साथ जू, नैना देवी मंदिर समेत आसपास की जगह को देख सकते हैं। दूसरे दिन आप यहां पास में पंगोट (Pangot) और कैंची धाम में नीब करौली बाबा के आश्रम में जा सकते हैं। तीसरे दिन आप भीमताल (Bhimtal) में जाकर उसके आसपास कई सुंदर जगहों के देख सकते हैं।

End of Feed