Happy Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती यानी बजरंगबली हनुमान का जन्मोत्सव। हनुमान जयंती प्रतिवर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ये तिथि 6 अप्रैल को पड़ रही है। बजरंगबली को समर्पित इस खास दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद फलदायी माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति को सभी प्रकार के भय और बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा यदि आपके जीवन में शनि से संबंधित कोई दोष है तो उसके लिए भी हनुमान जयंती का दिन खास माना जाता है। कहते हैं हनुमान जी के भक्तों को शनि कभी परेशान नहीं करते।