Hanuman Jayanti 2023 Date (हनुमान जयंती 2023 में कब है) : हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व है। इसे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमान जयंती साल में दो बार सेलिब्रेट किया जाता है। पहली, हनुमान जी के जन्मोत्सव (When is Hanuman Janmotsav 2023) के रूप में चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। वहीं, साल की दूसरी हनुमान जयंती दिवाली से एक दिन पहले विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं। आइए दो बार हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti in Hindi) मनाए जाने के पीछे की वजह को जान लेते हैं।
When is Hanuman Jayanti 2023
हनुमान जन्मोत्सव कब है : हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। अप्रैल 2023 में यह 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।
हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों मनाते हैं
हनुमान जंयती एक साल में दो बार मनाए जाने के पीछे पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार, एक तिथि विजय अभिनन्दन महोत्सव तो दूसरी तिथि उनके जन्मदिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
पहली कथा अनुसार, जब बाल हनुमान सूर्य को आम समझ कर उसे खाने के लिए आकाश में उड़ने लगे थे, तब राहु भी सूर्य पर ग्रहण लगाना चाहते थे। लेकिन, सूर्यदेव हनुमानजी को देखकर उन्हें दूसरा राहु समझ लिया था। यह घटना चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हुआ था। तभी से इस दिन हनुमान जयंती मनाने की परंपरा शुरू हुई। अन्य कथा के अनुसार, हनुमान जी की भक्ति और समर्पण को देखकर सीता माता ने उन्हें अमरता का वरदान दिया था। इस दिन नरक चतुर्दशी थी। इस तरह साल में दूसरी हनुमान जयंती दिवाली से एक दिन पहले भी मनाई जाती है।
कौन हैं भगवान हनुमान?
वीर हनुमान, नामुमकिन को भी मुमकिन बनाने वाले देव हैं। हिंदू धर्म में उन्हें शक्ति, साहस और विजय का स्तंभ माना जाता है। बजरंगबली ने ही लक्ष्मण जी की जान बचाने के लिए चमत्कारी संजीवनी बूटी को हासिल करने में असंभव कार्य को संभव बनाया था। इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है।
