Hanuman Jayanti Puja Vidhi: चैत्र पूर्णिमा का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को उत्सव के रूप में पूरे भारत में सेलिब्रेट किया जाता है। हनुमान जयंती के दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि विधान भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। इस दिन पूजा से पहले मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करते पूजा की तैयारी शुरू करें। पूजा के समय हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, रामायण इत्यादि का पाठ करना शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर अवश्य अर्पित करें। ध्यान रखें इस दिन दीपक जलाते समय लाल रंग की बाती का प्रयोग करें और सरसों के तेल का ही दीपक जलाएं। अंत में भगवान हनुमान की आरती करें।