Ganga Dussehra

Ganga Dussehra: हर सालज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है ये वही दिन था जब राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर आईं थीं। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद फलदायी माना जाता है। कहते हैं इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को अपने 10 तरह से पापों से मुक्ति मिल जाती है।