Zomato CEO दीपिंदर गोयल ने की मेक्सिकन मॉडल से शादी, दिल्ली घूमने आईं और हो गया प्यार

Zomato CEO Deepinder Goyal marries Grecia Munoz: यह जोमैटो सीईओ गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात आईआईटी-दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। 41 साल के दीपिंदर गोयल, फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और सीईओ हैं।

Zomato CEO Deepinder Goyal marries Grecia Munoz: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दीपिंदर ने मेक्सिकन मॉडल और आंत्रप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। बता दें, ग्रेसिया भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने आई थीं और इसी दौरान दोनों को प्यार हुआ और एक महीने पहले दोनों ने शादी की है।

Deepinder Goyal marries Grecia Munoz

Deepinder Goyal marries Grecia Munoz

एक महीने पहले हुई थी शादी

मनीकंट्रोल के अनुसार, दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज ने एक महीने पहले शादी की है। दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज कथित तौर पर फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे। मुनोज के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, उनका जन्म मेक्सिको में हुआ है और अब वह भारत में अपने घर पर रहती हैं।

End of Feed