भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए 2025 का साल अब तक काफी शानदार रहा है। साल खत्म होने को अभी भी कुछ महीने बचे हुए हैं और इन महीनों में कई शानदार स्मार्टफोन्स बाजार में एंट्री करने को तैयार है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी भारत में जल्द ही अपना एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। शाओमी की यह अपकमिंग सीरीज Xiaomi 16 होगी। शाओमी के इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर भी लीक्स आनी भी शुरू हो गई हैं।
शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में फैंस को धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-X)
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि शाओमी अक्टूबर के महीने में Xiaomi 16 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लैस कर सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं।
कंपनी ट्रेंड को कर सकती है फॉलो
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने को गजब की होड़ मची हुई है। पिछले कुछ समय में जितने भी स्मार्टफोन्स ने बाजार में दस्तक दिए हैं उनमें से अधिकांश स्मार्टफोन्स में 5000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई गई है। अब ऐसा लगता है कि शाओमी भी इसी ट्रेंड को फॉलो कर रहा है।
Xiaomi 16 में मिलेंगे प्रमियम फीचर्स
Xiaomi 16 को लेकर टिप्स्टर योगेश बरार की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लीक्स शेयर की गई है। लीक्स की मानें तो अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी 6.3 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दे सकती है। गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जो डेली रूटीन वर्क के साथ शानदर परफॉर्मेंस दे तो Xiaomi 16 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite 2 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के तीन सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
