Perplexity को खरीदने पर क्यों मजबूर हुआ एप्पल? सैमसंग को सता रहा ये डर

Apple eyes Perplexity: अमेरिका में यूजर्स को पहले ही एक साल के लिए Perplexity Pro की फ्री मेंबरशिप दी जा रही है, जिसकी कीमत करीब $200 (करीब 17,320 रुपये) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस AI स्टार्टअप में बड़ा निवेश करने के करीब है। लेकिन एप्पल सैमसंग का खेल बिगाड़ सकता है।

Apple eyes Perplexity: टेक्नोलॉजी जगत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में पिछड़ रहे एप्पल ने अब इस क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए एक बड़े कदम की ओर रुख किया है। कंपनी तेजी से उभरते AI स्टार्टअप Perplexity AI को खरीदने की योजना बना रही है। अगर यह डील होती है, तो यह एप्पल के इतिहास का सबसे बड़ा अधिग्रहण बन सकता है। चलिए जानते हैं कि क्या है परप्लेक्सिटी और क्यों एप्पल इस पर दांव लगा रहा है। साथ ही यह भी जाएंगे कि इससे सैमसंग को क्या नुकसान हो सकता है?

apple perplexity samung

अगर Apple Perplexity AI कंपनी को खरीद लेता है, तो सैमसंग की ये योजनाएं रुक सकती हैं।

एप्पल की AI रणनीति में बड़ा बदलाव

एप्पल अब तक AI क्षेत्र में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई जैसी कंपनियों से पीछे माना जाता रहा है। लेकिन अब कंपनी इस अंतर को पाटने के लिए तेजी से काम कर रही है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने तेजी से उभरते AI स्टार्टअप Perplexity AI को खरीदने की योजना बनाई है। अगर ऐसा होता है तो यह डील एप्पल के इतिहास की सबसे बड़ी अधिग्रहण डील हो सकती है।

End of Feed