टेक एंड गैजेट्स

नहीं खुल रहा Whatsapp... व्हाट्सऐप वेब Login में आई दिक्कत, यूजर्स बोले- Facebook पर हो रहा Redirect

WhatsApp Web को डेक्सटॉप और लैपटॉप पर खोलने में यूजर्स को बुधवार को बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की कि व्हाट्सऐप खोलते ही पेज Facebook Login पर रीडायरेक्ट हो रहा है।

Image

WhatsApp Web

Photo : iStock

भारत में बुधवार को कई यूजर्स को व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) और व्हाट्सऐप डेक्सटॉप ऐप (WhatsApp Desktop) का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डेक्सटॉप या लैपटॉप पर व्हाट्सऐप लिंक खुल नहीं रही है। यूजर्स का कहना है कि जैसे ही वे WhatsApp Web खोल रहे हैं, तो पेज सीधे फेसबुक लॉगिन (Facebook Login) पर रीडायरेक्ट हो जा रहा है।

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करने के बाद भी WhatsApp Web का पेज नहीं खुल रहा। इसके बजाय बार-बार 'कुकीज डिलीट (Cookies Delete) करें' का मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि कुकीज और ब्राउजर डेटा क्लियर करने के बाद भी वही समस्या दोबारा सामने आ रही है।

व्हाट्सऐप यूजर्स को क्या दिक्कत आ रही?

  • WhatsApp Web खोलते ही Facebook पर Redirect
  • Facebook Login के बाद भी WhatsApp नहीं खुल रहा
  • बार-बार Cookies Delete करने का मैसेज
  • Cookies हटाने के बाद भी समस्या जस की तस
  • Desktop और Browser दोनों वर्जन प्रभावित
  • सोशल मीडिया पर बढ़ी शिकायतें

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की शिकायत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों यूजर्स इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह प्रॉब्लम खासतौर पर WhatsApp Desktop और Web Version में देखने को मिल रही है, जबकि मोबाइल ऐप सामान्य रूप से काम कर रहा है।

कैसे खोले व्हाट्सऐप वेब

  • Browser Cache और Cookies क्लियर करें
  • Incognito Mode में ट्राई करें
  • दूसरा Browser इस्तेमाल करें
  • WhatsApp Desktop को अपडेट करें
  • कुछ समय बाद दोबारा लॉगिन करने की कोशिश करें

क्या हो सकती है वजह?

फिलहाल Meta की ओर से इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह:

  • Login Authentication Bug
  • Session या Cookie Error
  • Meta Accounts Integration Issue
  • या Server Side Technical Glitch की वजह से हो सकता है।
Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article