टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर अब नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, आ गया सबसे बड़ा अपडेट

Username की सुविधा पहले से टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम में है, लेकिन अब इसे WhatsApp के लिए भी जारी कर दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि आपको किसी का फोन नंबर पता नहीं चलेगा।

Image

WhatsApp Username

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बहुप्रतीक्षित फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स अपने फोन नंबर को छिपाकर केवल यूजरनेम के माध्यम से चैट कर सकेंगे। यह सुविधा पहले से Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे WhatsApp में भी शामिल कर दिया गया है। इस नए अपडेट का उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाना है।

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यूजरनेम फीचर पूरी तरह वैकल्पिक होगा। यानी जो यूजर्स अपना फोन नंबर साझा करना जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए ऐप के उपयोग में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, जो लोग अपनी पहचान को अधिक सुरक्षित रखना चाहते हैं, वे यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

WhatsApp Username कैसे सेट करें?

WhatsApp के अनुसार, हर अकाउंट पर एक समय में केवल एक ही यूजरनेम रखा जा सकेगा, हालांकि यूजर्स बाद में कभी भी अपना यूजरनेम बदल सकते हैं और इससे उनकी चैट्स या अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अकाउंट की लॉगिन और रिकवरी प्रक्रिया अब भी फोन नंबर से जुड़ी रहेगी, लेकिन यदि कोई व्यक्ति यूजरनेम के जरिए संपर्क करता है तो उसे यूजर का मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। यूजरनेम सेट करने के लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप को अपडेट करें
  • WhatsApp खोलकर सेटिंग्स में जाना होगा।
  • इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर “Username” विकल्प चुनना होगा।
  • यहां यूजर अपनी पसंद का यूजरनेम दर्ज कर सकते हैं।
  • यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच होना चाहिए। यदि चुना गया यूजरनेम उपलब्ध होगा, तो उसे तुरंत अकाउंट से जोड़ दिया जाएगा।

इस फीचर के आने के बाद WhatsApp यूजर्स को अब अपनी निजी जानकारी साझा किए बिना भी नए लोगों से जुड़ने का विकल्प मिलेगा। माना जा रहा है कि यह अपडेट ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच काफी उपयोगी साबित होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article