टेक एंड गैजेट्स

अब नहीं खोएंगे आपके जरूरी मैसेज, WhatsApp लाया नया फीचर

WhatsApp Pin Messages: यूजर्स चैटिंग में किसी भी प्रकार के मैसेज को पिन कर सकते हैं, जिसमें टेक्स्ट, पोल, इमोजी और अन्य शामिल हैं। हालांकि, व्हाट्सएप पर एक मैसेज को अधिकतम 30 दिनों के लिए ही पिन किया जा सकता है, जबकि डिफॉल्ट विकल्प 7 दिन है और किसी मैसेज को पिन करने की न्यूनतम अवधि 24 घंटे है।

Image

WhatsApp Pin Messages

WhatsApp Pin Messages: यदि आप चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफार्म ने एक नए फीचर पिन मैसेज को जारी कर दिया है। यह फीचर यूजर्स को अपने पसंद के मैसेज को पिन करने की सुविधा देता है, जिससे आपके जरूरी मैसेज कहीं खोते नहीं हैं। आप एक क्लिक पर इन्हें एक्सेस कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पिन मैसेज

व्हाट्सएप पिन मैसेज फीचर, यूजर्स को ग्रुप या पर्सनल चैट्स में किसी मैसेज को पिन करने की अनुमति देता है, जिससे संभावित रूप से मैसेज को खोजने में लगने वाले समय को बचाया जा सकता है।

हालांकि, व्हाट्सएप पर एक मैसेज को अधिकतम 30 दिनों के लिए ही पिन किया जा सकता है, जबकि डिफॉल्ट विकल्प 7 दिन है और किसी मैसेज को पिन करने की न्यूनतम अवधि 24 घंटे है। यानी 24 घंटे के बाद मैसेज को पिन नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रुप चैट्स में केवल एडमिन या सभी सदस्य मैसेज पिन कर सकते हैं या नहीं।

व्हाट्सएप पर मैसेज को पिन कैसे करें?

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने नए फीचर को लेकर कहा है कि यूजर्स चैटिंग में किसी भी प्रकार के मैसेज को पिन कर सकते हैं, जिसमें टेक्स्ट, पोल, इमोजी और अन्य शामिल हैं। किसी मैसेज को पिन करने के लिए आपको मेनू पर जाकर, 'पिन' पर क्लिक करके और पिन किए गए मैसेज की ड्यूरेशन सिलेक्ट करने पिन किया जा सकता है।

बता दें कि iPhone में चैट पर दाईं ओर स्वाइप करके मैसेज को पिन किया जा सकता है। वहीं एंड्रॉयड फोन में मैसेज पिन करना चाहते हैं तो मैसेज को दबाकर मेनू ऑप्शन से कर सकते हैं और मैसेज पिन हो जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article