WhatsApp ने भारत में क्यों बंद किए 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स? जानिए क्या है वजह

WhatsApp Accounts Banned: प्लेटफॉर्म ने यूजर सेफ्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि कंपनी दुरुपयोग, गलत सूचना और सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सेफ्टी टूल और डेडिकेटेड टीम का इस्तेमाल करती है। पिछले महीने, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने दो नए टूल 'स्टेटस एड्स' और 'प्रमोटेड चैनल' पेश किए हैं।

WhatsApp Accounts Banned: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। व्हाट्सएप ने भारत में एक महीने में ही 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर दुर्व्यवहार और हानिकारक गतिविधियों को रोकने के अपने प्रयासों के तहत कंपनी ने जून के दौरान भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए।

WhatsApp Ban

इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। (फोटो क्रेडिट- Digit)

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से लगभग 19.79 लाख अकाउंट्स को यूजर्स की कोई भी शिकायत मिलने से पहले ही सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, वॉट्सऐप ने भारत में यूजर्स से प्राप्त शिकायतों पर भी कार्रवाई की। इस महीने के दौरान, प्लेटफॉर्म को 23,596 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1,001 अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।

End of Feed