Who-Fi ने मचाया हंगामा, बिना कैमरे ट्रैक होगी एक्टिविटी, दीवार के पीछे से भी हो जाएगी पहचान

Wi-Fi की एक नई टेक्नोलॉजी ने इस समय जमकर हंगामा मचाया हुआ है। Who-Fi टेक्नोलॉजी पर इस समय खूब बात हो रही है। दरअसल इस AI बेस्ड तकनीक के सामने आने के बाद प्राइवेसी को लेकर एक बड़ी टेंशन खड़ी हो गई है।

What is Who Fi: WiFi की टेक्नोलॉजी में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब इस वायरलेस इंटरनेट की दुनिया में एक नई टेक्नोलॉजी की एंट्री हो चुकी है जिसे Who-Fi नाम दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से Who-Fi को लेकर जमकर हो रही है। इसके सुर्खियों में रहने की एक बड़ी वजह प्राइवेसी ब्रीच होने का खतरा भी है। दरअसल यह टेक्नोलॉजी किसी भी व्यक्ति की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती है वो भी बिना किसी कैमरे के मदद से।

Who-Fi

वाई-फाई की नई टेक्नोलॉजी ने लोगों की बढ़ाई टेंशन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारे कई सारे काम को बहुत अधिक आसान बना दिया है। इससे हमें जितनी सुविधा मिली है उतने ही इसके नुकसान भी हैं। AI ने टेक्नोलॉजी को काफी तेजी से आगे बढ़ाया है लेकिन इससे प्राइवेसी से जुड़े खतरे भी बढ़े हैं। अब Who-Fi ने यूजर्स के सामने एक बड़ी टेंशन खड़ी कर दी है।

End of Feed