50MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo X300 FE भारत में लॉन्च, 90W की फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X300 FE में कंपनी ने एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इसमें सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा भी दिया गया है।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने भारत में फ्लैगशिप Vivo X300 FE को लॉन्च कर दिया है। वीवो ने कुछ समय पहले ही इसे चीन के मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको टॉप नॉच फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया है। वीवो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 90W की दमदार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Vivo X300 FE

वीवो ने इस स्मार्टफोन में फैंस को भर-भर के फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी का है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं जिसमें आपको परफॉर्मेंस के साथ-साथ शानदार कैमरा सेंसर भी मिले तो आपके लिए Vivo X300 FE एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसमें रियर में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही यह समार्टफोन एआई फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

End of Feed