200MP कैमरा, 7000mAh की बैटरी...वीवो 9 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है धमाकेदार स्मार्टफोन

Vivo V70 5G सीरीज में आने वाले दोनों ही स्मार्टफोन्स कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन्स हैं। अब यह देखना होगा कि कंपनी अपकमिंग Vivo V70 FE में क्या बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है।

Vivo Upcoming Smartphone: पिछले एक दो साल में वीवो की तरफ से भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। 2026 में भी वीवो कई सारे नए फोन्स लेकर आने वाली है। अगर आप एक नया फोन लेने जा रहे हैं तो कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए। वीवो अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Vivo V70 FE होगा। हालांकि अभी यह पूरी तरह से कंफर्म नहीं है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में पेश करेगी या नहीं।

Vivo V70 FE

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि वीवो की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo V70 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था। वीवो ने इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स बाजार में पेश किए थे जिसमें Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G शामिल थे। अब ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज में एक नया फोन जोड़ सकती है जो कि Vivo V70 FE होगा। कंपनी शुरुआत में इसे इंडोनेशिया के बाजार में पेश कर सकती है।

End of Feed