Vivo के कई सारे स्मार्टफोन्स एक झटके में हुए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ गई कीमत, देखें लिस्ट

वीवो ने एक बार फिर से ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। वीवो ने एक साथ कई सारे स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब आपको वीवो का स्मार्टफोन खरीदने के लिए पहले से कहीं अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस साल कंपनी दूसरी बार अपने फोन महंगे कर रही है। इस बार X, V, Y और T सीरीज के कुल 9 मॉडल्स की कीमत बढ़ी है। इनमें कुछ फोन्स 2,000 रुपये तक महंगे हुए हैं, जबकि X300 FE की कीमत में सबसे ज्यादा 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Vivo price hike

वीवो ने एक झटके में कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

माना जा रहा है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत की वजह से 2026 में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन्स की कीमतें बढ़ा रही हैं, और Vivo ने भी इसी ट्रेंड को अपनाया है।

End of Feed